डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने लगातार विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रही है । इसी तारतम्य में 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा में पेंशनर समाज के लिए भवन निर्माण का भूमिपूजन के साथ पेंशनर समाज से चर्चा कर उनके समस्याओं से अवगत होकर समस्याओं का निराकरण की पहल की जायेगी। प्रातः 11.30 बजे ग्राम भेंडी (लो.) पहुंच कर निर्माण कार्य की भूमिपूजन कर ग्रामीणों को सौगात देकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्राम चिल्हाटी खुर्द पहुंचकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होंगे। ऑन द स्पॉट समस्याओं का निराकरण की जायेगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा है कि आम नागरिकों को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़कर क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने प्रयास किया जा रहा है।
आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो रहा है या नहीं ? जिसकी खबर ली जायेगी। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। जिसके लिये कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया लगातार क्षेत्र में भेंट मुलाकात व जन चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है या नहीं की जानकारी ले रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904