
: स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा –
अपर कलेक्टर का कार्यालय खुलेगा , स्थानीय पत्रकार संघ की मांग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की दी स्वीकृति
· सरायपाली। प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकत कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भेंट मुलाकात का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन देखना और फ़ीडबैक लेना
योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो रहा है या नहीं इसे देख रहा हू, योजनाओं की
जानकारी ले रहा हूं, समीक्षा कर रहा हूं
आम जनता की आय में वृद्धि करना सरकार का मुख्य लक्क्ष
पिछले चार साल से हम अभियान में लगे हुए हैं, हमने रीपा की शुरूआत की है, निर्माण कार्यों अब तेजी से चलेगा
शिक्षा स्वास्थ्य प्रमुख लक्ष्य है, संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं
धान ख़रीदी अच्छी तरह से चल रही है
जिलों को बनाने स्थापित करने में समय लगता है, केवल घोषणा से काम नहीं चलता. चुनाव के पहले शायद घोषणा नहीं हो पाएगी
सरायपाली में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा
· अपर कलेक्टर का कार्यालय खुलेगा सरायपाली में..
· बंधुआ मजदूरों को वापस लाने की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही है।
यदि जबरन पलायन हो रहा है तो हम कार्रवाई भी कर रहे हैं, श्रमिकों को पास भी ला रहे हैं, पलायन में कमी आ रही है.
· शासन की योजनाओं से लोग लाभांवित हो रहे हैं, लोगों को बेहतर रोजगार मिल रहा है
बेहतर रोजगार मिलने से पलायन घटा है।
· सरकार की नीतियों एवं गतिविधियों के कारण बस्तर में नक्सली गतिविधि कम हुई है।
पत्रकार संघ की मांग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भवन निर्माण के लिए 20 लाख की राशि मंजूर
क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया
प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ 65 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 23 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपए के 29 कार्याें का भूमिपूजन और 5 करोड़ दो लाख 11 हजार रुपए के 15 कार्याें का लोकार्पण शामिल है।
भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नया विश्राम गृह निर्माण और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्याें में स्कूल में आहता निर्माण, रंगमंच निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, तालाब में पचरी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904