google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मानव अधिकार दिवस मनाया

मानव के कर्तव्य और मूल अधिकारों से कराया अवगत

सरायपाली प्रतिवर्ष आज 10दिसम्बर को दुनियाभर में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है. यह दिन लोगों के बीच शांति, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. इसी तारतम्य में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में सेजेस प्राचार्य पी. के. ग्वाल की उपस्थिति में प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को मानव अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही शिक्षिका रश्मि राजा ने मानव के कर्तव्य और मूल अधिकारों से अवगत कराया गया. इस वर्ष का यह दिवस सभी के लिए प्रतिष्ठा, स्वतंत्रता और न्याय थीम पर आधारित रहा. भारतीय संविधान में मानव अधिकार के संबंध में उल्लेख किया गया है. विद्यार्थियों को मानव के मूल अधिकार क्या क्या हैं इसे बताकर जागरुक किया गया. इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्याम सुंदर दास,विनोद कुमार चौधरी,रूपसिंह यादव,रश्मि राजा,गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी के साथ स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति रही.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *