
धान उठाव से संबंधित ली जानकारी
सरायपाली छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। वही जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी समय-समय पर सरकार के तय मानकों के आधार पर धान खरीदी का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष सीता अमृत पटेल के द्वारा मंडी कर्मचारियों के साथ धान खरीदी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कृषकों,हमालो एवं धान खरीदी केंद्र प्रभारी को धान खरीदी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए धान उठाव से संबंधित जानकारी ली ।साथ ही खरीदी केंद्र में कृषकों के लिए उचित व्यवस्था हेतु केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया एवं कृषकों के फसल के प्रत्येक दाने को उचित तौल कर खरीदने हेतु कहा गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904