
सरायपाली। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग महासमुंद के निर्देशन खंड प्रभारी आदिवासी विकास विभाग सरायपाली के मार्गदर्शन में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास सरायपाली में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप् में श्रीमती नोविना अमृत जगत जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति जिला पंचायत महासमुंद एवं पालेश्वर राय विधायक प्रतिनिधि सरायपाली की अध्यक्षता तथा श्रीमती राखी गणेश चैहान पार्षद के विशिष्ट आतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिसमें बच्चों एवं आगंतुक अतिथियों के द्वारा शहीद वीर नारायण की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती बिलास बाग अधीक्षिका पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, श्रीमती अरिले मैडम तथा श्रीमती सुषमा मांझी अधीक्षिका पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास सरायपाली उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904