
कांकेर :- दिनांक. 19/12/2022 को एक समाचार पत्र में प्रकाषित शीषर्क अपने ही गोद लिए गाँव को भूले सांसद मोहन मण्डावी,आदर्श गाँव मटिया ‘अ’ तरस रहा विकास को हाईटेक तो दूर बुनियादी सुविधाएँ नही । इस बेबुनियाद प्रकाषित समाचार का सांसद मोहन मण्डावी लोकसभा क्षेत्र कांकेर ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर खण्डन किया है । ज्ञात हो कि चौथे चरण में वर्ष 2019.20 हेतु चयनित आदर्श ग्राम अरमरीकला (बालोद) पाँचवें चरण में वर्ष 2020.21 हेतु चयनित आदर्श ग्राम लखनपुरी (कांकेर) छठवें चरण में वर्ष 2021.22 हेतु चयनित आदर्श ग्राम बेवरती (कांकेर) सातवें चरण में वर्ष2022.23 हेतु चयनित आदर्श ग्राम मटिया ‘अ'(बालोद) के ग्राम विकास योजना द्वारा प्रस्तावित कार्य वर्ष 2023 है एवं आठवें चरण वर्ष 2023.24 हेतु चयनित आदर्श ग्राम बेलरगाँव (धमतरी) चिन्हांकित है ।
सांसद आदर्श ग्राम योजनांतगर्त सातवें चरण के चयनित ग्राम मटिया (अ) विकास खंड गुण्डरदेही जिला. बालोद छ ग जो 2022.23 अर्थात चतुर्थ वर्ष के लिए चयनित आदर्श ग्राम है । इस ग्राम में ग्राम की आवष्यकताओं का आंकलन करते हुए ग्राम विकास योजना तैयार किया गया है । ग्राम पंचायत मटिया (अ) से प्राप्त ग्राम विकास योजना का दिनांक. 11/10/2021 को जिला स्तरीय समिति द्वारा कांकेर सांसद मोहन मण्डावी के अनुषंसा से ग्राम विकास योजना के प्रस्तावित कार्यो को संभावित समाप्ति वर्ष 2023 के लिए अनुमोदित किया गया है । ग्राम विकास योजनांतगर्त ग्राम मटिया (अ) में 34 कार्यो की सूची प्रस्तावित है. 1. नदी चैक के पास कलामंच निमार्ण 2. शासकीय उचित मूल्य दुकान का भवन निमार्ण 3.सरजू घर से मेन रोड़ तक सी.सी.रोड़ निमार्ण 4. मेन रोड़ से स्कूल तक सी.सी.रोड़ निमार्ण 5.सरजू घर से मेन रोड़ तक पक्की नाली निमार्ण 6. मेन रोड़ से स्कूल तक पक्की नाली निमार्ण 7.नाडेप निमार्ण 05 नग 8. स्कूल डबरी तालाब से वृक्षारोपण 9. रामगंगा तालाब में वृक्षारोपण 10. 10 नग वर्मी टैंक निमार्ण गौठान में 11. हैण्डपम्प के पास सोखपीट निमार्ण (10 नग मटिया 1 नग खैरबना) 12. समुदाय के लिए बंजर भूमि समतलीकरण मटिया 13. पशु शेड निमार्ण 14. भूमि सुधार कार्य 15.बस स्टैण्ड के पास सावर्जनिक शौचालय निमार्ण 16.चारागाह में तार फेसींग 17. दोना पत्तल प्रषिक्षण प्रदाय करना 18.ग्राम पंचायत अधीनस्थ लीज पर धारित तालाबों में मछली बीज संचयन एवं तालाब से मत्स्य निकासी हेतु जाल प्रदाय 19.लीज पर आबंटित तालाबों से मत्स्याखेट उपरांत मत्स्य विक्रय सामग्री हेतु सहायता 20.प्राथमिक शाला खैरबना में किचन शेड निमार्ण 21. प्राथमिक शाला खैरबना में छत मरम्मत कार्य 22.खैरबना मुक्तिधाम में बोरखनन 23. हर घर नलजल योजना एवं पाईप लाईन विस्तार ;रेटरो फिटिंग योजनाद्ध 24.पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 25.ग्राम स्तरीय आयुष मेले का आयोजन 26.राजीव युवा मितान क्लब की स्थापना 27.जनधन खाता खोलना 28. फसल प्रदर्शन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिषन 29.NFSM स्प्रेयर वितरण 30.बीज मिनीकट वितरण 20 हितग्राहियों को 31.मिनी राईस मिल वितरण (SHG के 2 समूहों को) 32.ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं हर घर में पंचवन (मुनगा,पपीता,केला,नीबू एवं आँवला) का वितरण 33. श्रमिको का श्रमिक पंजीयन हेतु 34. बी.सी.पद स्थापना का कार्य किया जाना है ।
उक्त प्रस्तावित कार्यो में से 08 कार्य पूर्ण हो चुके है और 02 कार्य प्रगति पर है शेष कार्यो के लिए मनरेगा 15 वें वित्त,स्वच्छ भारत मिषन, एन.आर.एल.एम. नाव जाल वितरण योजना, फुटकर मद से विक्रय योजना, जल जीवन मिषन योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग आदि विभागों के द्वारा समयावधि में कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है ।
कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने सांसद आदर्श ग्राम मटिया (अ) को लेकर प्रकाषित निराधार बेबुनियाद समाचार का खण्डन करते हुए जानकारी समाचारों पत्रों में प्रकाषित करने के लिए प्रेसविज्ञप्ति जारी कर कहा कि समाचार पत्र में प्रकाशन के पहले पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही प्रकाशन करें ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904