google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीएम का जय स्तंभ चौक पर पुतला फूंका

सरायपाली : शहर के हृदय स्थल पर स्थित जय स्तंभ चौक पर बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में दिए गए बयान की निंदा करते हुए जय स्तंभ चौक में पुतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र साव के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहु (सोमु) के नेतृत्त्व में जयस्तंभ चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भगवा रंग और संगठन पर दिए गए बयान का बजरंग दल विहिप व अन्य संगठनों ने विरोध किया है

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहु (सोमु)ने कहा – “मुख्यमंत्री को हिन्दुओ के आस्था भगवा और हिन्दू धर्म रक्षक बजरंगियों पर टिप्पणी करना शोभा नही देता.।
इस दौरान उपाध्यक्ष फरोज पटेल, महामंत्री नरेश सोनी,सर्व हिन्दू संगठन आशिष सेन,खिरेन्द पटेल, प्रकाश, मनीष,राजा,अविनाश, गुरुचरन,देव,क्षमानिधी,जीवेश,हेमन्त,संदीप,नितीन,सुमित,टिंकु,निरज,सुरज,अवसाद,सरोज,बबलु,यशवंत,राज,आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *