google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा निकालकर जलाया पुतला,हिंदुओं में मुख्यमंत्री के बयान को लेकर आक्रोश

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छत्तीसगढ़ सहित बालोद जिले भर में मुख्यमंत्री का कर रहे हैं पुतला दहन।

हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा,गुंडरदेही के धमतरी चौक पर भारी गहमागहमी के बीच हुआ पुतला दहन

गुंडरदेही :- विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने बजरंग दल को गुंडा और वसूली करने वाला संगठन कहा था, जिससे आक्रोशित होकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने गुंडरदेही नगर के धमतरी चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भारत साहू ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओछी राजनीति शोभा नहीं देता क्योंकि वो खुद हिंदू धर्म से है और हिंदू संगठन बजरंग दल को गुंडा कहकर के अपमानित कर रहे हैं। वसूली करने वाले कह रहे हैं, जो राष्ट्रधर्म के लिए सदा तत्पर रहते हैं ऐसे संगठन का अपमान कर रहे हैं। भूपेश बघेल के इस बयान का हम सब हिंदू संगठन विरोध करते हैं और आने वाले विधानसभा में ऐसे हिंदू विरोधी नेता को सबक सिखाएंगे।

बजरंग दल संयोजक हिमांशु महोबिया ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री बजरंग दल का अपमान नहीं हिंदू धर्म का अपमान किया है। ऐसे मुख्यमंत्री को नैतिकता के हिसाब से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इनके बयान का हम बजरंग दल के लोग घोर निंदा करते हैं। आने वाले विधानसभा में ऐसे नेताओ को सबक सिखाएंगे जो हिंदू विरोध की बात करेगा।

पुतला दहन के दौरान विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष भारत साहू बजरंग दल संयोजक हिमांशु महोबिया, स्वप्निल शर्मा, सनत साहू, मनीष महोबिया, चिरंजीव साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, झमेंद्र कश्यप, हितेश कुमार, शैलेंद्र कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभान निषाद, इकेश्वर कुंभकार, देवेंद्र कुमार कुंभकार झम्मन लाल कुंभकार, देवा सोनकर, दयाराम सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, मुरली साहू, पंकज चौधरी, हेमंत कुमार साहू, दिलीप कुमार साहू, पुखराज देशमुख, दुष्यंत , केशव साहू, पंकज, सनातनी हिंदू हिंदू संगठन के लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *