
आज दिनांक 21/12/2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष कौशिक ने कहा कि जिले के मालीघोरी ग्राम में स्थित नवोदय विद्यालय के लगभग 500 मी. की दूरी पर डामर प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिससे भविष्य में आसपास के लोगो एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य प्लांट से निकलने वाले धुआं से प्रभावित होगा। जिसको तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित या अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरण करने,आज कलेक्टर मोहदय के नाम ज्वाइंट कलेक्टर श्री एच.एल.गायकवाड जी को ज्ञापन सौंपा गया तथा मांग पूरी नहीं होने की स्तिथि में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई जिस पर महोदय जी के द्वारा आश्वाशन दिया गया।जिसमे विधार्थी परिषद् के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904