google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तहसील कार्यालय अर्जुन्दा का शुभारंभ समारोह कल 23 दिसम्बर को


मंत्री श्रीमति अनिला भेड़िया,संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद,विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अन्य अतिथि रहेंगे उपस्थित
बालोद 22 दिसम्बर 2022
तहसील कार्यालय अर्जुन्दा का शुभारंभ समारोह कल 23 दिसम्बर को नवीन तहसील कार्यालय परिसर अर्जुन्दा में पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी सहित अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा चंद्रहास रेवाराम देवांगन, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही श्री अजय जैन एवं उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जन्दा श्रीमती सुषमा चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *