google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने सुदूर वनांचल के ग्राम नलकसा में पहुंच कर वनाधिकार पत्रधारियों से की मुलाकात उन्हें मिल रहे शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभ का किया पड़ताल


बालोद 22 दिसम्बर 2022
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा बुधवार 21 दिसम्बर को डौण्डी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के आदिवासी बाहुल्य ग्राम नलकसा में पहुंचकर वनाधिकार पत्र धारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वनाधिकार पत्रधारी परिवारों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे लाभ के संबंध मंे जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वनाधिकार पत्रधारियो एवं ग्रामिणो से बातचीत कर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनके मांगो एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम नलकसा में सिंचाई हेतु 11 कुएं का खनन किया गया है। गा्रमीणों ने कलेक्टर को गांव मंे आयरन युक्त पानी होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियो को नलकसा मंे जल जीवन मिशन के तहत शीध््रा शुद्व पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणो के मांग पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शुद्व पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु वाटर रिमूवल प्लांट लगाने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणो ने कलेक्टर श्री शर्मा को उन्हें स्वरोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। श्री शर्मा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सीएसआर मद से गा्रमीणो को स्वरोजगार हेतु मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने किसानो के खेतों में पहुंचकर मक्का एवं धान आदि फसल आदि का भी अवलोकन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *