
शासकीय महाविद्यालय खेरथा में महिला समस्या निवारण प्रकोष्ठ समिति द्वारा दो दिवसीय मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला, प्राचार्य डॉ यासर कुरैशी के निर्देशन में किया गया। इस कार्यशाला में समिति की अध्यक्ष सुश्री गायत्री नेताम एवम सदस्य श्रीमति देवप्रभा साहू, श्रीमति यामिनी साहू की उपस्थिति में किया गया, जिसमें प्रशिक्षिका सुश्री मनीषा पटेल रही । प्रथम दिवस दिनांक 21 दिसंबर 2022 को प्रशिक्षिका द्वारा छात्राओं को मेंहदी की सामान्य जानकारी दी गईं तथा मेहंदी बनाने के क्षेत्र में रोजगार के अवसर के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई । द्वितीय दिवस दिनांक 22 दिसंबर 2022 को मेहंदी के कोन बनाना , मेहंदी के विभिन्न प्रकार जैसे अरेबियन, ब्राइडल, दुल्हन मेंहदी के डिजाइन आदि की जानकारी दी गई तथा बच्चों में मेहंदी के प्रति रुचि एवं उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 60 से अधिक छात्राएं सम्मिलित हुईं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904