google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री भेड़िया के क्षेत्रीय दौरे पर कई निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दूरी आखिर क्यों ?

अनिला भेड़िया सतत डौंडी क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही लेकिन वो कौन जो पार्टी के कट्टर कांग्रेसियों की नही कर रहे सम्मान

गोरे लाल सोनी की रिपोर्ट

डौंडी :- इसमें कोई शक नही कि क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में लगातार दौरा कर विभिन्न विकास कार्यो का सौगात देकर विकास की गंगा बहा रही है। किंतु इन विकास कार्यों पर उनके आगमन पर क्षेत्र के कई कट्टर कांग्रेसी समर्थको की उपस्तिथि नगण्य नजर आती रही है। क्या पार्टी में उनकी पूछ परख नही है या फिर जानबूझकर उन्हें जो सम्मान देकर बुलावा भेजना चाहिए तथा उनका सहसम्मान होना चाहिए वह नही हो पा रहा जिसके चलते उनकी उपस्तिथि देखने को नही मिल रहा। कुछ लोग तो पार्टी से बगावत कर अभी भी अपने आपको कांग्रेसी ही मानते आ रहे है। परंतु जो लोग बगावत किये ही नही उनका ही पार्टी में तवज्जो नही मिल पा रहा इसके पीछे है कौन….? जो पार्टी के प्रति समर्पित रहने बावजूद उन्हें अपमानित महसूस होना पड़ रहा है। अभी हाल ही में मंत्री अनिला भेड़िया का डौंडी क्षेत्र में निरंतर दौरा कार्यक्रम क्षेत्रीय विकास के लिए हुआ है जहाँ पर वही कांग्रेसी नजर आते है जो जनपद से या ब्लाक जिला के पदाधिकारी पदस्थ है जबकि जो वरिष्ठ व निष्ठावान कांग्रेसी है वह नजर ही नही आते , इसका क्या कारण है पूछने पर कुछ कट्टर कांग्रेसी समर्थक नाम ना छापने के शर्त पर कहते है कि जहाँ सम्मान ही नही वहाँ किसी कार्यक्रम में जाने का क्या अर्थ होगा। इसलिए अपने काम से ही मतलब रख रहे है। गौरतलब है मंत्री भेड़िया जिस किसी भी कार्यक्रम में अपना व्यक्तव्य देती है वहा पर उपस्तिथ सभी कांग्रेस जनों व अन्य सभी वर्गों के साथ ही ग्रामीणों का आभार मानती है। अब मंत्री स्वयं सभी कांग्रेस जनों को किसी कार्यक्रम में पधारने का न्योता तो नही दे सकती ये पार्टी के अंदर किसी जिम्मेदार का कार्य होता है। जो कि अपना कर्तव्य मूल रूप से नही निभा पा रहे है। जिसका दर्द अवरुष्ट कांग्रेसियों के मध्य साफ साफ झलक रहा है। ऐसे में आगामी समय वह लोग पार्टी हित मे क्या भूमिका निभाएंगे यह तो खुद पार्टी के कर्ताधर्ता ही जाने पर वर्तमान में मंत्री भेड़िया के कार्यक्रम पर वही चेहरा नजर आते है जो बेहद करीबी है। और कभी करीब रहने वाले दूर नजर आने लगे है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत नही कहा जा सकता। समय रहते सर्वत्र कांग्रेस जनों एकरूपता में ढल जाना चाहिए तथा सभी कांग्रेसियों का सहर्ष सम्मान किया जाना चाहिए जो उनका मौलिक अधिकार बनता है। जोड़तोड़ की राजनीति किसी भी पार्टी के लिए किसी भी सूरत में बाजिब नही। कही मंत्री भेड़िया को गुमराह में रखकर इस ओर यह तो नही बताया जा रहा कि पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है। जिस पर मंत्री भेड़िया को स्वयं संज्ञान इस ओर लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *