google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कुरदी में मैराथन दौड़ संपन्न: 128 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, महिला वर्ग में दुर्ग, पुरूष वर्ग में बिलासपुर प्रथम, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने किया खिलाड़ियों का सम्मान


अर्जुन्दा: 25 दिसंबर 2022
रविवार को कुरदी में सीजी स्टार ग्रुप और ग्रामवासियों के तत्वावधान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में प्रदेश के कई जिलों के 128 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह 8.30 बजे कुरदी से अर्जुन्दा मुख्य मार्ग पर दौड़ हुई। जिसमें महिला वर्ग ने 2 किमी और पुरुष वर्ग ने 5 किमी की दौड़ पूरी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने विजेताओं को सम्मानित किया। श्री निषाद ने कहा कि कुरदी में आज प्रदेश के कई जिले की खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। सभी में उत्साह भरा हुआ है। युवाओं में खेल के प्रति यही उत्साह देश को आगे लेकर जाएगा। आधुनिकता के इस युग में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। इस दौरान कुरदी सरपंच संजय साहू ने बताया कि गांव के प्रमुख चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाई जाएगी। जहां तीज-त्योहार में पूजा अर्चना किया जाएगा।

महिला वर्ग में दुर्ग, पुरूष वर्ग में बिलासपुर प्रथम
महिला वर्ग में दुर्ग से शीतल कुशवाहा प्रथम, कृतिका धुर्वे राजनांदगांव द्वितीय एवं प्रतिमा साहू दुर्ग तृतीय रहे। वहीं पुरूष वर्ग में बिलासपुर के राजेश मरावी प्रथम, ओमकार वर्मा बेमेतरा द्वितीय एवं भोजराम साहू बलौदाबाजार तृतीय रहे। वहीं श्रध्दा साहू राजनांदगांव, निशा साहू राजनांदगांव, साक्षी यादव राजनांदगांव, एकांक्षी ठाकुर हथौद, काजल दुर्ग, डिम्पल साव दुर्ग, अंजली साहू हथौद, अवनी साहू दल्ली, मानवी मोंगरी, मेघा मोंगरी, ईश्वर प्रसाद टेकारी बलौदाबाजार, अनिल साहू सुंदरा राजनांदगांव, अरुण कुमार जांजगीर चांपा, कर्ण कुमार सूरजपुर, अनिल यादव केशला जांजगीर, अशोक वर्मा राजनांदगांव, भुनेश्वर नेताम गंडई को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरूस्कृत किया गया।

प्राथमिक शाला के बच्चों को बांटी गई स्कूली बेग
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुरदी के द्वारा प्राथमिक शाला के 87 बच्चों को स्कूली बेग वितरण किया गया। इस दौरान श्री कुँवर सिंह निषाद जी, जनपद सीईओ अश्वनी पुसाम, अर्जुन्दा टीआई शिशिर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य नीतीश मोंटी यादव, जिला आईटी प्रभारी सागर साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजय जैन, भाजयुमो युवा नेता पंकज चौधरी, कुरदी सरपंच संजय साहू, डुंडेरा सरपंच छबिलाल कोर्राम, ग्राम प्रमुख कुरदी केशुराम साहू, उपसरपंच इलाराम ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *