google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गिरजा घरों में हुई क्रिसमस की विशेष आराधना

बच्चे सांता क्लॉज वेशभूषा में ढेर सारे उपहार और चॉकलेट लेकर पहुंचे

सरायपाली। प्रभु यीशु के जन्म दिवस क्रिसमस पर अंचल के गिरजाघर में कैरोल गीतों के साथ नगर में मसीह समाज द्वारा क्रिसमस मनाया गया। सुबह से ही लोग गिरजाघर पहुंचे गिरजाघर को रंगीन झालरों लाइटों से सजाया गया था। पास्टर द्वारा विशेष प्रार्थना कराई गई ।क्रिसमस के खास मौके पर अपने रिश्तेदार करीबी को व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामनाएं संदेश भेजते रहें। बच्चे रंग बिरंगे कपड़े पहनकर चर्च में आए थे ।कुछ लोग चॉकलेट एवं उपहार लेकर आए थे‌। कुछ बच्चे सांता क्लॉज के वेशभूषा में जो लाल और सफेद कपड़ों में बच्चों के लिए ढेर सारे उपहार और चॉकलेट लेकर आए थे। और लोगों को मनमानी चीजें उपहार के तौर पर देकर जश्न मनाया। यही कारण है कुछ सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनकर बच्चे खुश कर दिए। क्रिसमस के अवसर पर केक का बहुत ही महत्व होता है।
नगर से लगें कुटेला स्थित कैथोलिक चर्च में हजारों की संख्या में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव मनाने के लिए लोग पहुंचे थे। झिलमिला स्थित मेनो नाइट चर्च में भी धन्यवादी पर्व एवं 24 की रात्रि ड्रामा संडे स्कूल जवान सभा द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वही सीआईसीएम चर्च झिलमिला में भी रात्रि जागरण आराधना बच्चों का ड्रामा कार्यक्रम एवं बैदपाली रोड में स्थित बिलिवर्स ईस्टर्न चर्च में भी कई कार्यक्रम आयोजित पर प्रभु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। झिलमिलाए स्थित मेनो नाइट चर्च के पास्टर चैतन्य दीप एवं मसीही योद्धा युवा समिति के अध्यक्ष अविनाश छत्तर ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्मोत्सव केक काटकर धूमधाम से मनाया गया इसके बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संडे स्कूल के बच्चो जवान सभा महिला सभा एवं यीशु के जन्म से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधवा, विधुर, असहाय है एवं निर्धन लोगों को गिफ्ट दिया गया। विगत सप्ताह भर से घर-घर जाकर मंजीरा, मृदंग के साथ कैरोल सिंगिंग करते हुए प्रभु के जन्म का शुभ समाचार बताया गया। कैथोलिक चर्च कुटेला के फादर जे, एक्का ने बताया कि विगत महा भर से क्रिसमस के लिए तैयारी की जा रही थी कैथोलिक चर्च के अंतर्गत आने वाले गांव के प्रत्येक घरों में प्रभु यीशु की मूर्ति लेकर गाना गाते हैं और उनके जन्म होने का संदेश देते हैं सभी गांव के हजारों लोग प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर 24 की रात्रि को कुटेला स्थित कैथोलिक चर्च में पहुंचकर रात्रि मिस्सा पूजा में सम्मिलित हुए केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दिया गया चर्च के नजदीक में चरनी बनाए गए थे।, जहां प्रभु यीशु बाल्य रूप मूर्ति रखा गया था। इसके पश्चात रात्रि में चरणीभेट के लिए लोगों को एक एक लिफाफा दिया गया था। प्रभु यीशु के जन्म के समय सभी सामाजिक जन उनके चरणों में लिफाफा भेंट किए एवं प्रभु यीशु की आराधना की गई ।देश के लिए समाज के लिए न्याय व्यवस्था को बनाए रखने एवं भ्रष्टाचार मिटाने, नक्सलवाद का निराकरण करने विशेष आराधना की गई ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *