
साइबर अपराध के बढ़ते दुष्परिणाम को बताया विस्तार से
रासेयो शिविर में उपस्थित हुए साइबर सेल प्रभारी
सरायपाली राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम छोटे साजापाली में शिविर संयोजक व प्राचार्य निमंकर पटेल के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी शिव प्रसाद पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। तृतीय दिवस स्वयंसेवकों द्वारा आंगनबाड़ी स्कूल भवन गांव गली की सफाई एवं हैंडपंप आसपास सफाई किया गया एवं स्वच्छता रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सहयोग दिया। बौद्धिक चर्चा में प्रवीण शुक्ला ए एस आई साइबर सेल महासमुंद ने स्वयं सेवकों ग्रामीणजनो को साइबर अपराध के बढ़ते दुष्परिणाम पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर के कीमती सामान को जिसको अलमारी में मम्मी चाबी रख कर सुरक्षित रहती है। उसी प्रकार आज के समय में ओटीपी को सभी अपने पास सुरक्षित किसी को शेयर ना करें। इसके अलावा व्हाट्सएप ,फेसबुक, इंस्टाग्राम के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। वर्तमान में साइबर अपराध कैसे किया जा रहा है। तथा उससे स्वयं को कैसे बचाना है। उस पर स्वयंसेवकों को विस्तार से समझाया। केशव सेठ राष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी द्वारा खेल के महत्व को विस्तार से बताया । युवा समाजसेवी रूपेश कुमार द्वारा सामाजिक सेवा ही उत्तम सेवा है। इन बातों को बड़े अच्छे ढंग से बताया। इस अवसर पर व्याख्याता जयदेव साहू, अंगद कुमार, भुवनेश्वर चौधरी एवं गोकुल मेडिकल सागरपाली के संचालक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904