Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर के होनहार खेलेंगे नांदेड़(महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय इंडियाका प्रतियोगिता

कुसुमकसा नगर के तीन खिलाड़ी रोहन जैन,नैतिक जैन तथा तुषार रामटेके का चयन इंडियाका खेल के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में दिनांक 6 से 8 जनवरी तक आयोजित है।तीनो छात्र निर्मला स्कूल,दल्ली राजहरा में अध्ययनरत हैं।विद्यालय के श्री लखन साहू,कोच हरबंश कौर व मैनेजर श्री ओंकार साहू के मार्गदर्शन में जिले के 17 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
कुसुमकसा के खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियो को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।जनपद श्री संजय बैस, सरपंच शिव राम सिंदरामे व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन तथा ग्रामवासियो ने चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाये प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है.जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की निश्चित रूप से बच्चे हमारे गांव के गौरव है इनकी खेल प्रतिभा से अंचल का नाम रौशन हुवा मैं इन छात्रों का उज्वल भविष्य की कामना करता हु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *