
रायपुर :- भोले भाले आदिवासी समाज के रीति रिवाज परंपरा मान्यता व देवी देवताओं का किए जा रहे अपमान का कुत्सित प्रयास एवम आरक्षण विषयक राज्य सरकार द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर आज रायपुर राजधानी में प्रदेश के कद्दावर नेताओं के साथ कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने विरोध में आयोजित सभा एवम मुख्यमंत्री आवास घेराव में सम्मलित रहे। सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि
अवैध धर्मांतरण व ईसाई मिशनरीज के द्वारा किए जा रहे हैं चगाई सभाएं से पूरे प्रदेश में विशेषकर आदिवासी समाज में नारायणपुर के साथ अन्य क्षेत्रों में उसका तनाव बढ़ता जा रहा है। नारायणपुर एवं अन्य क्षेत्रों में मिशनरीज द्वारा लालच धोखे से सीधे साधे भोले वालेआदिवासियों से धर्मांतरण कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा यदि समय रहते ईसाई मिशनरीज द्वारा किए जा रहे अवैध धर्मांतरण व जनजाति विरोधी मानसिकता पर लोग रोक लगाए जाते तो नारायणपुर से रायपुर राजधानी तक समाज को सड़क पर नहीं उतरना पड़ता ।जनजाति समाज के रक्षा के लिए राज्य सरकार गंभीर नहीं रही है इसी तरह से आरक्षण को लागू न कर भ्रम फैलाना ।
इस अवसर में…. पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय प्रतिपक्ष के नेता नारायण चंदेल रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी पूर्व मंत्री श्री प्रेम प्रकाश पांडे श्री गौरीशंकर अग्रवाल, श्रीमती रामशिला साहू, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर पूर्व प्रतिपक्ष नेता श्री धरमलाल कौशिक ,विधायक रायपुर पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री पुन्नूलाल मोहले श्री शिवरतन शर्मा ,पूर्व भाजपा प्रदेशअध्यक्ष श्री विक्रम उसेंडी ,सांसद श्री गुहाराम अजगले, विधायक श्री सौरभ सिंह पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा आदि बड़ी संख्या में प्रदेश संगठन के नेतागण उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904