नारायणपुर :-
अवैध धर्मांतरण से नारायणपुर में आदिवासी समाज में नाराजगी को लेकर उत्पन्न स्थिति के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी, राजनांदगांव सांसद और बस्तर संगठन प्रभारी श्री संतोष पांडे, पूर्व मंत्री श्री केदार कश्यप एवं श्री महेश गागड़ा के नारायणपुर जा रहे काफिला को नारायणपुर के पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने के विरोध में सभी नेताओ ने सड़क में बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा की प्रदेश सरकार के द्वारा अवैध धर्मांतरण पर उदासीन रहने तथा ऐसे मामलों में धर्मांतरण कराने वाले के ऊपर कड़ाई से कार्यवाही नहीं करने के कारणों से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।

सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी एक अलग पहचान है, आदिवासी अपनी विशेषता अपने सहजता तथा सादगी के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं ।ऐसे शांत जगह पर ईसाई मिशनरियों के द्वारा किए जा रहे जबरिया धर्मांतरण से आज ऐसी स्थिति निर्मित हुई है ।
यह साजिश पूर्ण गंदा खेल आज ही नहीं कई वर्षों से आदिवासियों के साथ खेला जा रहा है इस संवेदनशील मामले को लेकर प्रदेश सरकार की कोई विजन नहीं है। और हम न्याय के लिए समाज के समर्थन में नारायणपुर जा रहें हैं तो हमे राज्य सरकार के इशारे में पुलिस प्रशासन द्वारा रोकी जा रही है। इसका कड़ी हम भर्त्सना करते हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904