Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सीईओ जिला पंचायत बालोद ने गुण्डरदेही एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में चल रहे मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया

बालोद :- डॉ. रेणूका श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद. द्वारा गुण्डरदेही एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में चल रहे मनरेगा अंतर्गत विभिन्न कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालोद द्वारा कार्यरत श्रमिकों से चर्चा करते हुए गोदी की सहीं गहराई खोदने एवं समय पर मजदूरी भुगतान प्राप्त होने के संबंध में जानकारी ली गई एवं कार्यस्थल पर दिए जाने वाले सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जप गुण्डरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत डुण्डेरा में चल रहे समुदाय के लिए बंजर भूमि का विकास (पुराना तालाब के पास) कार्य का अवलोकन किया गया एवं दस्तावेजों की जांच की गई जांच के दौरान मेट माप पंजी अपूर्ण पायी गई एवं श्रमिकों का जॉबकार्ड भी अद्यतन नही होने से नाराजगी व्यक्त की गई, कार्य में इस प्रकार की अनियमितता एवं लापरवाही बरतने के कारण कार्य में संलग्न समस्त मेटों को मेट पेनल से हटाने के निर्देश दिए गये एवं सचिव, रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को नियमित देख-रेख नही करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत भालूकोन्हा में नया तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान भी मेट माप पंजी संधारित नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त किया गया एवं सचिव व रोजगार सहायक एवं तकनीकी सहायक को नियमित देख रेख नहीं करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ग्राम मनकी (क) में चल रहे नवीन तालाब निर्माण कार्य में सही जगह पर इनलेट व आऊटलेट निर्माण कार्य करने तथा सही गोदी माप के अनुसार कार्य करने तथा मेट पंजी संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम शिकारीटोला में निजी कुआ निर्माण कार्य को सावधानी के साथ तथा अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री ओमप्रकाश साहू सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा), जिला पंचायत बालोद, श्री रूपेश कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा, श्री डी.एल. ध्रुव अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा.यां.से.) उपसंभाग- डौण्डीलोहारा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *