रिपोर्टर – सुरेश गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ महासमुंद
सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
53500 रूपये ,52 पत्ती ताश , मौके पर किया जप्त
महासमुंद- पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाशराव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर के सुचना मिला ग्राम नुनपानी खेत के पास कुछ लोग बैठकर 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर अवैध जुआ कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंचकर जहां कुछ व्यक्ति ग्राम नुनपानी खेत के पास बैठकर रुपए पैसे का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें तुलसी दास अजय पिता स्व.रामदयाल अजय 45 वर्ष साकिन बालसी , सदानंद सिदार पिता ईश्वर सिदार 35 वर्ष साकिन नुनपानी , अर्जुन भारद्वाज पिता कुमार भारद्वाज 35 वर्ष साकिन मोहंदा , हरिहर साहू पिता संतलाल साहू 26 वर्ष साकिन नुनपानी , गजानंद सेठ पिता रत्ना सेठ 40 वर्ष साकिन खरनियाबहाल थाना सरायपाली का होना बताया जिनके कब्जे से नगदी रकम 53500 रूपए 52 पत्ती ताश, जप्त किया गया। आरोपीयो विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डोलामणि भोई आर. मदन सेठ योगेन्द्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढ़ी, कमल जांगड़े, ठाकुरेश्वर, भूपेश प्रधान, दिनेश बुडेक, राहुल वर्मा व समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904