Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्ड धारकों को इस वर्ष माह जनवरी से दिसम्बर तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न



बालोद 05 जनवरी 2023
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के अंतर्गत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों में माह जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया की जिले में उक्त योजनाओं के अंतर्गत 29,777 अंत्योदय राशन कार्ड एवं 01,50,634 प्राथमिकता राशनकार्ड प्रचलित है। प्रचलित राशनकार्डधारियों को जिले में स्थापित कुल 469 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से आबंटित मात्रा अनुसार प्रतिमाह खाद्यान्न सामाग्री वितरण की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *