बालोद 05 जनवरी 2023
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने विगत दिनों संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयकों सहित विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की बैठक में उन्हें निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बार्ड परीक्षा की तैयारी हेतु तीन तरह से अध्यापन कार्य करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के उन्नयन हेतु प्रतिभा उत्कर्ष तथा अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त बच्चों को मेरिट प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने हेतु विशेष रूप से प्रेरित करने। प्रतिभा प्रवीण कक्षाएॅ जिला स्तर पर तथा प्रतिभा वीतान की कक्षाएॅ विकासखण्ड स्तर पर संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रश्न बैंक निर्मित कर हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी शालाओं के बच्चों को वितरीत किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904