
डौंडी:- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी डौंडी के पुलिस ग्राउंड पर यूनिक स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में अन्तर्राजिय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी थे। अध्यक्षता पुनीत सेन की विशेष अतिथि कोमेश कोर्राम, कैलाश राजपूत, बसंती दुग्गा, बुढ़ान सिंह सरपंच आदि थे। उद्घाटन मैच डोंगरगढ वर्सेस बालाघाट के मध्य काटे की टक्कर वाली मैच रहा जिसमे पहला हाफ डोंगरगढ़ ने गोल दागा तो दूसरे हाफ में बालाघाट की टीम ने शानदार गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया। शेष पन्द्रह मिनट के बचे मैच में दोनों टीमो ने बढ़चढ़कर खेल दिखाया और गोल करने के मौके भी लेकिन अंततः मैच बराबरी पर छुटा। आज का दूसरा मैच डौंडी वर्सेस उकवा माइंस के मध्य खेला जा रहा है। ज्ञात रहे इस अन्तर्राजिय मैच में बालाघाट, डोंगरगढ़, उकवा माइंस, चरोदा, रायपुर, काटा मांझी उड़ीसा, दल्लीराजहरा, डौंडी की टीम ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 25000 व द्वितीय 20000 रुपये रखा गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904