
सरायपाली विगत दिनों विधानसभा के भाजपा मंडल केदूवांअन्तर्गत ग्राम छिंदपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध मे #मोरआवासमोर _अधिकार के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर भाजपा के बैनर तले आंदोलन रखा गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू , रहे उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पलता एस पी चौहान के नेतृत्व में सभी ग्राम वासी द्वारा बाजे गाजे व हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया, सांसद श्री साहू ने मोर आवास – मोर अधिकार के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी* के लोक जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए और प्रधानमंत्री आवास योजना पर सभी हितग्राहियों का अधिकार बताते हुए हर हाल में आवास दिलाने का आश्वासन दिए साथ ही वर्षों पुराना जर्जर स्कूल के का निरिक्षण कर कलेक्टर को जांच आदेश पश्चात् जिर्णोद्धार का आश्वासन दिए। उक्त कार्यक्रम मे पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल , जिला पंचायत सदस्य श्याम तांडी बलौदा मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहु , सरपंच प्रतिनिधि शंकर चौहान , महामंत्री पंकज साहु महामंत्री चंद्रहास पंडा, एस पी चौहान, रघुराम साहु, मेघनाथ बारिक, जगदीश साहु, अशोक पंडा आदि भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904