Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा रिपा को बढ़ावा देने प्रशिक्षण आयोजित

डौंडीलोहारा :- ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास भेड़िया ने जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सभागार में रिपा को बढ़ावा देने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण आयोजित किया । जहां विकास खंड के महिला समूहों व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौंडीलोहारा के छात्र छात्राओं को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ने विशेष प्रशिक्षण आयोजित कर लघु उद्योग के बारीकी से अवगत कराया । मुख्य प्रशिक्षक ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने प्रशिक्षण को रोचक बनाने छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रयोग कर प्रशिक्षणार्थियों का मन मोह लिया । जैसे ही प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई तो सभी ने तालियां बजाकर सम्मान किया । श्री चंद्राकर ने प्रशिक्षण के दौरान बीच-बीच में प्रश्न करने पर प्रोत्साहित करते रहे। प्रशिक्षणार्थियों ने लघु उद्योग से संबंधित प्रश्न की बौछार करते रहे जिसका उत्तर मुख्य प्रशिक्षक क्षितिज चंद्राकर देते रहे । छत्तीसगढ़ सरकार ने लघु व कुटीर उद्योग के माध्यम से प्रदेश वासियों को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने अथक प्रयास कर रही है जिसका आप सभी लाभ लें। यहां से प्रशिक्षण लेकर जाने के बाद अपने गांव के लोगों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क से जुड़ने प्रेरित करें। तथा प्रशिक्षण लेने हमें सूचित करें । मजदूरी करने के बजाय लघु उद्योग से जुड़कर स्वयं का व्यवसाय कर रोजगार का सृजन करें आत्मनिर्भर बने। प्रोफेशनल कांग्रेस के महत्वकांक्षी अवधारणा छत्तीसगढ़ के तहत डौंडी में दिए जा रहे हैं तीरंदाजी के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। मास्टर ट्रेनर कुशल रजक के के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें डौंडी के होनहार 8 वर्षीय बालक सुशांत कृपाल ने हमारे ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस से प्रशिक्षण लेकर चयन प्रक्रिया में शामिल होकर नेशनल स्तर में चयन हुआ है। अब आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 14 जनवरी को प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना प्रतिभा दिखाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। जिसका सम्मान ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने उपहार देकर किया। सभी ने उस बालक के प्रतिभा का तालियां बजाकर सम्मान किया। तत्पश्चात महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क एवं उद्यमिता विकास उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भीमाटोला के आश्रित ग्राम नंगूटोला के आदर्श गौठान में क्षितिज चंद्राकर की टीम ने पहुंचकर उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया । जिससे वनांचल क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह के साथियों ने प्रशिक्षण लेकर प्रशंसा किया। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि वनांचल क्षेत्र में जिला का प्रथम औद्योगिक पार्क निर्माण नंगुटोला में होने से वनांचल क्षेत्रवासियों को विशेष लाभ होगा। आप सभी सौभाग्य शाली हैं। जिसे मैं बधाई प्रेषित करता हूँ। औद्योगिक पार्क से जुड़कर अपने साथ साथ क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें। इस अवसर पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास भेड़िया, दीप सारस्वत, सुदीप्तो मुखर्जी, पृथ्वी चंद्राकर, अंचल साहू ,माधव गिरी गोस्वामी, गुलाब भंसाली, अश्वनी शास्त्री, सैदाब खान, नवीन खतुरिया, अशोक बाम्बेश्वर, चंदन ग्वाल,संजय गुप्ता, प्रकाश शर्मा सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *