
बालोद :- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन 2023 विधानसभा चुनावों में प्रदेश में फिर से सत्ता में काबिज होने जंहा राष्ट्रीय नेताओं के प्रदेश में कार्यक्रम व दौरे करवा रही है। वही केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों के भी जिला संगठन स्तर तक कार्यक्रम हो रहे है। व इस दौरे में जिला संगठन के कार्य तरीकों, पदाधिकारियों के कार्य व्यवहार व कार्यक्षमता का अंदरूनी आंकलन भी किया जा रहा है। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव के समय पूर्व संगठन को पटरी पर लाया जा सके व समन्वय बनाकर सही सटीक रणनीति के सहारे चुनावी वैतरणी पार लगाया जा सके।
बालोद जिला में पार्टी संगठन में मचे घमासान व आपसी गुटबाजी की अंदरूनी खबरों के बीच चल रहे रस्साकस्सी पर लगाम लगाने जिला संगठन प्रभारी के तौर पर पूर्व में भेजे गए केदार गुप्ता की जगह सीमावर्ती जिला राजनांदगांव के पूर्व सांसद,प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन शिल्पी मधुसूदन यादव को बालोद जिला भाजपा संगठन का कमान सौपा गया है। मधुसूदन यादव पूर्व में भी बालोद जिला में आते रहे है। स्थानीय कार्यक्रमो में शामिल होते रहे है। वही जिले के अधिकांश पार्टी नेताओं से परिचित है। व जिले की राजनीतिक भूमिका से भी बेहतर तरिके से जानकारी रखते है। सबसे बड़ी बात यह कहा जा रहा है। कि संगठन में सबको साथ लेकर चलने समन्वय के साथ काम कराने में उनको महारत हासिल है। वही बालोद जिला संगठन के कार्यकर्ताओं में भी मधुसूदन यादव को जिम्मेदारी देने के निर्णय से खुशी व्याप्त है।व पार्टी में भी संगठन स्तर पर हाल के दिनों में जिला प्रभारी के लगातार दौरे से हलचल देखा जा रहा है। व सुस्त पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जो चुनावों की दृष्टि से फायदेमंद साबित हो सकता है।
गुटबाजी व खींचतान सबसे बढ़ी चुनौती :- वैसे सभी राजनीतिक दलों में यह विषय सामान्य बातें होती है। जो सभी दलों के साथ चलती है। लेकिन बालोद जिला भाजपा में जिला स्तर से लेकर मंडल तक इसके विस्तार होने से प्रदेश संगठन को पशोपेश में डाल रखा है। वही नए प्रभारी के सामने भी इसको खत्म करना बढ़ी चुनोती होगा। हाल ही में प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में इन्ही विषयों पर गहन मंत्रणा हुई है। व आगामी दिनों में इसके नतीजे भी सामने आएंगे। जिससे संगठन को मजबूती मिलने की पूरी संभावना भी है।

नए जिला प्रभारी ने कार्यकर्त्ताओ में जोश भरा :- बालोद जिला भाजपा संगठन के कार्यक्रम व बैठकों में एक लंबे अंतराल के बाद सभी प्रमुख नेताओं को एक साथ बढ़ी संख्या में एकत्र होते देखा गया है। वही कई पुराने चेहरे भी जिन्होंने संगठन से दूरी बनाई थी वो भी सामने दिखाई दिए और इसका प्रमुख कारण मधुसूदन यादव की बेहतर रणनीति व सूचनातंत्र को माना जा रहा है। जिसके चलते पुराने व दमदार राजनीतिक कार्यकर्त्ताओ को सामने लाया गया है।

विधानसभा के हार को जीत में बदलने,संगठन को मजबूत करने की दिशा में मधुसूदन यादव ने बालोद जिला में अपने कदम बढ़ा दिए है। जिला प्रभारी की जिम्मेदारी मिलते ही तत्काल बाद बालोद जिला के प्रथम दौरे पर कार्यकर्त्ताओ से परिचयात्मक मुलाकात फिर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ बढ़ी बैठक व आज पुनः जिला समन्वय बैठक आयोजित कर इस बात के संकेत तो दे दिए गए है। की अब घर बैठकर राजनीति करने वालों को धरातल में उतर कर काम करना होगा। सूत्रों की माने तो जिला प्रभारी जल्द ही मंडलो में जाकर संगठन की हकीकत से वाकिफ होंगे व कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे उनसे बातचीत करेंगे।

भाजपा 2023 में प्रदेश की सत्ता से भूपेश बघेल की बिदाई करने पूरी ताकत लगाते दिख रही है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय लगातार प्रदेश के सभी जिलों में जाकर बैठक कर रहे है। वही संभावित जानकारी भी ले रहे है। वही दूसरी तरफ अनुसांगिक संगठनों से भी रायशुमारी किया जा रहा है। जिससे सब मिलकर पूरी ताकत के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़े।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904