Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पेंड्री सुकुलदैहान में सूर्या फाउंडेशन द्वारा आदर्श गाँव योजना के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बाद पुरस्कार वितरण किया गया

आदर्श गांव पेंड्री सुकुलदैहान में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, पुरस्कार वितरण रखा गया था मुख्य अतिथि महंत श्री चूरामणि साहेब,विशिष्ट अतिथि आदरणीय कामेश्वर दलाई जी जोन प्रमुख सूर्या फाउंडेशन, उपस्थित रहे। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गांव पेंड्री में कबड्डी, किर्केट का प्रतियोगिता कर सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि श्री कामेश्वर जी ने बताया कि खेल से लोगों में भाईचारे की भावना बनती है खेल से एकता आती है खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है खेल के माध्यम से युवा बड़े बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं और गांव क्षेत्र जिला व देश – प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मंच का संचालन करते हुए क्षेत्र में सनत जी ने बताया कि गांव पेंड्री में पिछले 7 दिनों से खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग खेल कराए गए जैसे कबड्डी, सूर्य नमस्कार, वॉलीबॉल, 1 किलो मीटर दौड़, 500 मीटर दौड़, नींबू चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ आदि खेल कराए गए, समापन में सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल-ट्रॉफी देकर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समापन कार्यक्रम में सूर्य संस्कार केंद्र बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया।

इस अवसर पर सूर्या फाउंडेशन,श्री दुर्गेश साहू अध्यक्ष युवा सेवा शक्ति समिति,सनत टण्डन छत्तीसगढ़ प्रमुख ,श्रीमती लाता साहू पंच,श्रीमती कमला साहू पंच,की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ 297 ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *