Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलयुग में राम का नाम ही प्रमुख आधार है इस नाम के लेने मात्र से ही मनुष्य भवसागर को पार कर लेता है:-मोहन मंडावी

कलयुग केवल नाम अधारा
सुमर सुमर जन उतरही पारा।।
मानस के इस महत्वपूर्ण चौपाई को कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र के आदर्श ग्राम बिल्लारी जामगांव के मानस मंच को संबोधित करते हुए कहा कि.… कलयुग में राम का नाम ही प्रमुख आधार है इस नाम के लेने मात्र से ही मनुष्य भवसागर को पार कर लेता है। कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने मंच में मानस के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि इस पवित्र ग्रंथ को कभी भी किसी भी समय किसी भी राग से गाया बजाया जा सकता है सांसद ने चौपाई को स्थानीय बोली में लोक गीतों में गा कर प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष चंद्राकर, सरपंच जितेश्वरी हलधर महमल्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू,यादमल गोलछा,दीपक बंसोड़,भूषण चन्द्राकर,रामसिंह बंसोड़,टीकम लाल चन्द्राकर,अमित राठी,संदीप शर्मा,लेखनारायन जारके,मोहित निषाद,नेवेन्द्र प्रजापति,रोमलाल साहू,भेंन चन्द्राकर,संतोष लहरे,हलधर महमल्ला,आनंद बंसोड़,मोहनीश प्रजापति,अंकित शुक्ला ,ईशु बंसोड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *