Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जोन स्तरीय बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता विकास अभियान ( FLN ) प्रशिक्षण आयोजित


समग्र शिक्षा ,एससीईआरटी एवं लैंग्वेज एंड लर्निंग फाऊंडेशन के संयुक्त सहयोग से बीआरसी भवन डोंडी लोहारा में चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण 9 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक आयोजित किया गया जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा जी और बी आर सी महोदय जी के अगुवाई में प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ । मास्टर नवल दुबे जी ( दिल्ली ऑफिस
LLF ), नेमू राम साहू अकादमिक समन्वयक और DRG टिकेश्वर मानिकपुरी एवं BRG श्री विजय कुमार पटेल जी
चार दिवसीय प्रशिक्षण में बुनियादी भाषा और गणित मूलभूत शिक्षण पर सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रशिक्षण की एजेंडा इस प्रकार रहा- एफ एल एन् मिशन , निपुण भारत मिशन का उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया, बालोद जिले में कार्य की रणनीतियां, संतुलित भाषा शिक्षण पद्धति पर चर्चा, ” पढ़ना माने क्या ?” पर गहरी समझ साझा किया गया । बच्चों के सीखने सिखाने के स्तर एवं कौशल विकास हेतु चारखंडीय रूपरेखा – मौखिक भाषा विकास,डिकोडिंग, पठन, और लेखन पर विस्तृत चर्चा करते हुए डेमो (प्रदर्शन) मास्टर ट्रेनर एवं प्रतिभागियों द्वारा किया गया ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमतावर्धन कर बच्चों को अधिगम लक्ष्य तक पहुचाना है । साथ ही सीखने की रणनीतियां एवं बच्चों के सीखने सिखाने की मूलभूत कौशल विकास पर सतत मार्गदर्शन करना एवं कार्य रणनीति पर सतत प्रयास करते रहना पर चर्चा किया गया साथ ही विषय आधारित कार्यों को परणीत करने की बात कही गई । बी आर सी कोटेन्द्र सर जी ने आगामी कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये , प्रशिक्षण में संकुल अकादमिक समन्वयक मोहित भौसार्य जी, नरेंद्र साहू जी , नितिन देशमुख जी, गिरीश निर्मोही जी,गोटे जी एवं सन्तराम ठाकुर जी का योगदान के साथ चार दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *