Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गौशाला परिवार के सदस्यों एवं गौ भक्तो का एक सम्मान समारोह आयोजित

श्री महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महावीर गौशाला के समस्त दानदाताओं का एवं गौशाला परिवार के सदस्यों एवं गौ भक्तो का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
उपरोक्त समारोह में हमारे अतिथि गण थे श्री मदन लाल जी बाफना ,श्री अशोक सोनी जी श्री यशवंत जैन जी ,श्री श्रीकिशन जी पम्पालिया, श्री बालचंद नाहटा श्री खेमजी भाई पटेल श्री संजोग टावरी श्री प्रदीप चोपड़ाजी थे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर गौ माता की प्रतिमा पर अतिथि गणों के कर कमलों द्वारा पूजन अर्चन किया गया ।
तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के राजगीत “अरपा पैरी के धार” का पठन किया गया।

महावीर गौशाला के अध्यक्ष
श्री मुकेश जैन ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष मुकेश जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि महावीर गौशाला का उत्थान एवं विकास आप समस्त दानदाताओं पर ही निर्भर है आप सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन हम सबको निरंतर मिलता रहता है जिससे महावीर गौशाला निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है ।
संस्था का प्रतिवेदन सचिव विनय सोनी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्था की स्थापना से लेकर आज तक की समस्त गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
साथ् ही महावीर गौशाला के वर्तमान क्रियाकलापों की जानकारी प्रतिवेदन के साथ प्रस्तुत किया गया ।

उपरोक्त समारोह में संस्कारशाला बालोद , कला केंद्र बालोद सहित सदस्यो के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद द्वारा नगर के गौ भक्त युवाओं का शाल श्रीफल के द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि यशवंत जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के सभी युवा वर्ग गौ सेवा के कार्य में आगे आकर अपना हाथ बटाए।
श्री प्रदीप चोपडा जी ने कहा की गौशाला द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम् सराहनीय है और इस कार्यक्रम् का पूरे नगर को इंतजार रहता है,,जो व्यक्ति घरों मे गौपालन नहीं करते है वे यहाँ आकर अपनी सेवाये प्रदान अवश्य करे।
श्रीकिशन पम्पालिया ने कहा की महावीर गौशाला का कार्य बहुत सराहनीय है
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों ने मुक्त हस्त से महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र के उत्थान के लिए दान दिये।
कार्यक्रम में महावीर गौशाला के सदस्यगण उपस्थित थे
विमल भंसाली राजेश सोनी ,संजीव सोनी ,छोटेलाल चंद्राकर, संतोष दुबे ज्ञान चंद चोपड़ा जितेंद्र सोनी देवेंद्र कोठारी बसंत शर्मा, मानव जैन् ,जितेंद्र सोनी देवेंद्र कोठारी जगदीश भाई पटेल , भाविन पटेल, राज सोनी,समीर गुप्ता आदि सदस्यगण उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवीण गुप्ता और धीरज उपाध्याय ने किया एवं आभार प्रदर्शनअधिवक्तप्रदर्शन संतोष कृदत्त ने गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *