Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

22 को तोषगांव में एकदिवसीय अंतर्राज्यीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

सरायपाली विधानसभा के सबसे अधिक घनी जनसंख्या वाले ग्राम कृषि शिक्षा क्रीडा संस्कारधानी ग्राम तोषगांव का नाम पिछले दीर्घ कई दशकों से कबड्ड़ी और व्हालीबाल खेल प्रतियोगिता में अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक विशेष पहचान आज भी बनी हुई है। व्हालीबाल खेल और खिलाड़ी इस गांव की विरासत की देन माने जाते रहे हैं यहां के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसी तारतम्य में आगामी 22 जनवरी दिन रविवार को ग्राम पंचायत तोषगांव के मित्र भारती स्पोर्ट्स क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के उदार दान सहयोग के संयुक्त तत्वावधान व प्रयास से एक दिवसीय अंतर्राज्यीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा राज्य के आमंत्रित नामचीन खिलाड़ी दल भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता दलों के लिए प्रथम पुरस्कार की राशि 10000 रूपए एवं ट्राफी स्व लिंगराज भोई गुरूजी स्मृति में पुत्र किरण कल्याण भोई एवं आशुतोष गुंजन भोई द्वारा द्वितीय पुरस्कार की राशि 7000 रूपए एवं ट्राफी स्व ताराचंद आर्य गुरूजी स्मृति में पुत्र अजय आर्य एवं झसकेतन आर्य द्वारा तृतीय पुरस्कार की राशि 5000 रुपए एवं ट्राफी मोक्षेन्द्र प्रधान इंजीनियर द्वारा चतुर्थ पुरस्कार की राशि 3000 रूपए एवं ट्राफी स्व साधुराम विशाल गुरूजी के स्मृति में पुत्र रासबिहारी विशाल द्वारा प्रदान एवं सभी मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार राशि एवं ट्राफी समिति द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विद्याभूषण सतपथी साहित्यकार समाजसेवी एवं संचालक फुलझर सेवा समिति शिक्षण संस्थान अध्यक्षता पुरूषोत्तम प्रकाश भोई ग्राम मालगुजार विशिष्ट अतिथि भागीरथी भोई प्राचार्य ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव एवं प्रफुल्ल प्रधान प्रधान पाठक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला तोषगांव तथा समापन समारोह के मुख्य अतिथि रूपेश कुमार युवा समाज सेवी पुलिस प्रशासन अध्यक्षता श्रीमती पदमिनी महेन्द्र विशाल सरपंच ग्राम पंचायत तोषगांव विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीनाक्षीरमा राजेन्द्र सिंह सिदार उप-सरपंच ग्राम पंचायत तोषगांव मोहित रौतिया प्राधिकृत अध्यक्ष सोसायटी तोषगांव एवं ग्राम पंचायत के समस्त पंच गण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *