
सरायपाली शहर के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या छात्रावासों के छात्राओं के नाश्ता भोजन तथा शैक्षणिक कार्य हेतु के छात्रावास के निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 15 नगर पालिका परिषद सरायपाली के द्वारा अपने पार्षद निधि से कुर्सी एवं टेबल क्रय कर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती राखी गणेश चौहान ने बताया कि पूरे सरायपाली विधानसभा ही नहीं अपितु अन्य विकास खंड के भी दूरस्थ अंचल से बीपीएल परिवार के अनु. जाति तथा जनजाति वर्ग के छात्र छात्राएं छात्रावास में निवास करती है मैंने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर उक्त दोनों छात्रावास के छात्राओं से वादा किया था कि बहुत जल्द उनके नाश्ता भोजन करने तथा शैक्षणिक कार्य हेतु आप लोगो को अब नीचे बैठने की आवश्यकता नही पड़ेगी जल्द ही आप लोगो को मेरे द्वारा कुर्सी टेबल प्रदान किया जावेगा।
अंत में श्रीमती राखी गणेश चौहान ने दोनों छात्रावासों की सभी स्टाफ को अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करें तथा छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई करने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु पूछ परख किया जाता है तो वो हमेशा कोई भी भी छात्रावास के पुनीत कार्य के लिए तत्पर रहेंगी यह छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर पोस्ट मैट्रिक अनु जनजाति कन्या छात्रावास की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा मांझी एवं पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के अधिक्षिका श्रीमती बिलास बाघ ने कहा कि आज तक हमारे कार्यकाल में तथा पूर्व अनुभव के आधार पर कहा की छात्रावासों एवं आश्रमों के प्रति किसी ने भी छात्राओं के हित में कार्य करते हुए इस प्रकार से पहल की वह हमको नही लगता है। आगे श्रीमती माझी मैडम ने कहा कि इस कार्य से सरायपाली विकासखंड ही नहीं पूरे जिले व राज्य में एक मिसाल के रूप में स्थापित हो तथा इस कार्य को जिले में सहायक आयुक्त एवं जिले के अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।
अंत में छात्राओं के हित में इस पुनीत कार्य के लिए उक्त दोनों छात्रावास के अधीक्षिका, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं ने उक्त कार्य हेतु निगरानी समिति की अध्यक्ष एवं पार्षद नगर पालिका परिषद श्रीमती राखी गणेश समान को आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904