Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मेधावी विद्यार्थियों हेतु विशेष कोचिंग डौंडीलोहारा में

-शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में माननीय कलेक्टर महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार मेधावी विद्यार्थियों के राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विकासखंड स्तर पर प्रतिभा वितान विशेष कोचिंग क्लास का संचालन सप्ताह में दो दिवस शनिवार एवं रविवार को प्रातः 10.30 बजे से शाम 04 बजे तक संचालित है। जिसमें विकासखंड स्तर पर कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के 30- 30 चयनित बच्चों को कोचिंग दिया जा रहा है आज प्रथम दिवस कोचिंग क्लास का शुभारंभ 10:00 बजे किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ शिक्षक श्री एनआर देशमुख ,श्री भूपेंद्र कुमार पटेल, श्री डुप्ले साहू ,श्री नरेंद्र कुमार पाटिल ,रोमन लाल साहू ,सुश्री एनुका सार्वा ,श्रीमती स्नेह लता आर्य , डी के कोलियारे एवं सुश्री उषा ढाले के द्वारा बच्चों को विषय संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं को बताया जा रहा है। तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रतिभा वितान कोचिंग को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री अश्वन कुमार साहू के निर्देशन में संचालन व्यवस्था हेतु संकुल समन्वयक मोहित भौसार्य, नरेंद्र साहू,बलराज गौर, गिरीश निर्मोही को कार्यभार सौंपा गया है। ब्लॉक स्तर पर कोचिंग केंद्र के नोडल अधिकारी श्री बी के जोशी जी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री वाय के दिल्लीवार जी हैं उक्त जानकारी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री ए के साहू जी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *