
CG24 aajtak
ग्राम राणा खुज्जी में स्टार रनिंग ग्रुप एवं ग्राम वासियो के तत्वाधान में हाफ मेराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के मुख्य आतिथ्य में रखा गया
कार्यक्रम के शुभारम्भ में महात्मा गाँधी के तैल चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण किया गया पश्चात हाफ मेराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियो से परिचय प्राप्त किया गया
इस अवसर पर श्रीमती सुधाकर ने स्टार रनिंग ग्रुप के सदस्यों एवं ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभागियो को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है ऐसे आयोजन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और ऐसे आयोजन के लिए आयोजक गण धन्यवाद के पात्र है l
इस अवसर पर विशेष अथिति के रूप में पोषण बाई तारम, ग्राम पटेल चित्रसेन साहू एवं ग्राम के प्रतिभागी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904