Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नारायणपुर हमले के विरोध में उतरे सांसद मोहन मंडावी,कांकेर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिया धरना

नारायणपुर में जनजाति समाज के साथ धर्मांतरित समूह द्वारा किए गए हमले व राज्य सरकार द्वारा धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने के विरोध में दिनांक 16 जनवरी को दोपहर 1 बजे कांकेर के कलेक्ट्रेट रोड नया बस स्टैंड के पास भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन कांकेर द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना/प्रदर्शन किया गया। धरना पश्चात राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई रासुका की अधिसूचना की प्रति जलाई गई
धरना प्रदर्शन में कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी, *भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सतीश लाठिया, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले देवलाल दुग्गा,श्री श्री भोजराज नाग, पूर्व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौर प्रदेश पदाधिकारी श्री टिकेश्वर सिन्हा, जिला महामंत्री श्री बृजेश चौहान ,श्री दिलीप जयसवाल,जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री विजय मंडावी ,श्री आसाराम नेताम, श्री संजय सिन्हा उमा देवी शर्मा प्रदेश पदाधिकारी श्री परमानंद तेता ,राजीव लोचन सिंह, श्री हीरा मरकाम, श्री शशांक सलामआदि बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *