google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बाल मेला का आयोजन हुआ पहली बार,कांग्रेस नेता हुए शामिल

डौंडीलोहारा:- मुख्यमंत्री के पहल पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बाल मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम बगई कोन्हा में प्रथम बार बाल मेला का आयोजन हुआ जिससे ग्रामीणों व बच्चो में खुशी की लहर देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला में बाल मेला का आयोजन कर दिनभर मेला स्थल में डटे रहे। पहली बार गांव में बाल मेला का आयोजन होने से पूरे गांव में त्यौहार मना कर समस्त ग्रामवासी बाल मेला स्थल पर आनंद उठाने उपस्थित रहे। बाल मेला के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला ने अपने टीम के साथ गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ ग्राम के प्रवेश द्वार से स्वागत सत्कार करते हुए बाल मेला स्थल तक आगवानी करते हुए ले गये। जहां जन समुदाय ने स्वागत सत्कार करना शुरू कर दिया। जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा खाद्य सामग्री आलू भजिया, गाजर का हलुवा, मिर्ची भजिया, पियाजी बड़ा, चाट गुपचुप सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजन की स्टाल लगाकर दुकानदारी के गुर सीखे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला ने बाल मेला में पहुंचकर बच्चों के द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करते हुए प्रशंसा कर बाल मेला का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विलुप्त होते देखकर चिंता व्यक्त कर ग्रामीण खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने विशेष पहल कर रहे हैं, जिसके तहत आज आपके ग्राम में पहली बार बाल मेला का आयोजन हुआ है । आप सभी ने एकता के सूत्र में बंधकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं और गांव में त्यौहार जैसा माहौल बना कर आप सभी आनंद ले रहे हैं । इससे स्पष्ट पता चलता है कि आप कांग्रेस सरकार के साथ हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों से लेकर आम नागरिकों को स्वावलंबी बनाने हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका आप बखूबी लाभ भी ले रहे हैं। प्रतिवर्ष किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों का सम्मान कर रहे हैं । आप भी ऐसे मुख्यमंत्री का सम्मान कर पुनः मुख्यमंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने मदद करें । अध्यक्षता की आसंदी से सरपंच तिलक राम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का अच्छा अवसर है। बाल मेला का पहली बार आयोजन हमारे गांव में होने से सभी की खुशी में चार चांद लग गया है आप सभी अतिथि हमारे ग्राम में पधारे जिसके लिए ग्राम वासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। विशेष अतिथि माधव गिरी गोस्वामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की संस्कृति फिर से लौट कर आ रही है कांग्रेस सरकार के रहते छत्तीसगढ़ की संस्कृति किसी भी सूरत में विलुप्त नहीं हो पायेगी । क्योंकि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को बचाने विशेष पहल कर रही है, आप सब जुड़कर इसका लाभ लें। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष खिलावन साहू, कार्तिक राम , शिव प्रसाद, सखाराम दुग्गा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *