google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

केंद्रीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाए कार्यकर्ता :-मोहन मंडावी

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को दी जाए चांदाबेड़ा विधानसभा क्षेत्र केशकाल में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी ने अपने वक्तव्य में कहा
कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर देश बनता जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता ही प्रधान मंत्री श्री मोदी जी के ताकत है ,हमें अपने इन्ही कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। प्रदेश सरकार का किसान, आदिवासी, युवक तथा महिलाओं का विरोधी होने का प्रमाण अब किसी से छुपा नहीं है। प्रदेश सरकार के सभी कारनामे को छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है। आगामी 2023 एवं 2024 के चुनाव में भाजपा को हर बूथ से बढ़त दिलाना है ।


कांकेर सांसद ने राज्य सरकार के संरक्षण में हो रहे भोले-भाले आदिवासियों का जबरिया धर्मांतरण को कड़ी शब्दों में निंदा कर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित रहें…. श्री सेवकराम नेताम पूर्व विधायक ,श्री गोरख नाथ बघेल सेवा निवृत ए एस पी , श्री तरुण साना महामंत्री भाजपा कोंडागांव, श्री गणेश दुग्गा, श्रीमती सुरजबाती नेताम , श्री हेमचंद देवांगन मंडल अध्यक्ष ,श्री हरिशंकर नेताम, भुनेश्वर राणा, विश्वास सीकदार, सुकलाल मरकाम आदि। कमांडर पांचवी वाहिनी को बेहतर ढंग से अनूसूचित क्षेत्र में कार्य करने के लिए मंच से स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *