केशकाल:-सांसद मोहन मंडावी ने किए विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन
केशकाल :-विधानसभा क्षेत्र केशकाल के 1 दिनी प्रवास के दौरान सांसद श्री मोहन मंडावी ने वनांचल क्षेत्र कन्हारगांव में अपनी निधि से टीन शेड निर्माण का भूमि पूजन कर ग्राम वासियों को सौगात दिया इस आयोजन में भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ जन तथा ग्रामीण कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।
कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी जी केशकाल विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र जोगीपारा कन्हारगांव में नेताम परिवार के यहां शोक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किए।