Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संघ के करीबी माने जाने वाले मोरध्वज साहू को भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी बनाकर भेजा भिलाई

कहा जाता है कि भाजपा अपने चौकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है, इन दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा में भी यही हो रहा है। इस चुनावी वर्ष में भाजपा कमर कस चुकी है और अपने युवा मोर्चा को मैदान में उतार भी चुकी है। नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने जब अपने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कि तो उनमें 70 फीसदी नाम चौकाने वाले थे जिनमें बालोद के क्षेत्रीय युवा नेता मोरध्वज साहू को प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया, उसके बाद पार्टी की ओर से पुनः पत्र जारी करते हुए मोरध्वज साहू को जिला भाजपा युवा मोर्चा भिलाई का प्रभारी भी बनाया गया। कहा जाता है कि मोरध्वज संघ के करीबी हैं। विगत 8 वर्षों तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य करते रहे पश्चात वे पुनः आर.एस.एस. के दायित्व में लौटे। मोरध्वज का युवा मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी बनना पार्टी के लोगों के लिए भी अप्रत्याशित था, परन्तु आज कल भाजपा अपने निर्णयों से चौका देती है, बस यहां भी यही हुआ। नए युवाओ को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *