
देवरीबंगला / समीपस्थ ग्राम गारका में दो दिवसीय श्रीरामचरितमानस गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने किया। मानस सम्मेलन की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी समिति बालोद के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख ने की। मुख्य अतिथि निरोटी ने कहा कि ग्राम गारका धर्म कर्म एवं संस्कृति का गांव बन गया है। गाँव में धर्म के प्रति लोगो आस्था और दानदाताओं के सहयोग से प्रतिवर्ष मानस सम्मेलन का आयोजन हुआ करता है। जिससे गांव की संस्कृति और परंपरा हमेशा जागृत रहती है। गांव एवं आसपास के लोग दो दिनों तक ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाएंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए यह गांव सनातन धर्म का उदाहरण है। यहां हमेशा धर्म का कार्य होता है। मंडी अध्यक्ष देशमुख ने कहा कि कलयुग में श्री राम का नाम का भजन ही सार है जिससे ग्राम में रामचरितमानस यज्ञ का आयोजन किया गया है। इससे वातावरण शुद्ध होता है और लोगों को शांति मिलती है। आज हमारे धर्म को बचाना एवं सुरक्षित रखना बहुत आवश्यक है। रामचरितमानस हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। सरपंच संतोषी ठाकुर ने बताया कि हमारा जीवन भगवान राम को समर्पित हो, जिससे हमारे दुखों का अंत हो। मानस सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री दुर्गा ठाकुर, भुवनसिंह सार्वा, पदुमलाल किसान, पंचूराम रावटे, ग्राम प्रमुख सांवतराम रात्रे, चुन्नूराम देवांगन, चंद्रकुमार देशलहरे, ढालसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904