Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा के 10 मंडल संयोजको एवं पदाधिकारियों के साथ गीता भवन में सुनी मन की बात

सरायपाली :- भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला के उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक विपिन उबोवेजा के निर्देशानुसार गीता भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के संदर्भ में सरायपाली में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी । जिसमे महासमुंद जिले के 10 मंडलों के संयोजक एवं सहसंयोजक की उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हम बहुत तेजी से इस कार्यक्रम के शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। यह कार्यक्रम मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का एक और माध्यम है। हर एपिसोड से पहले, गांव-शहरों से आये ढ़ेर सारे पत्रों को पढ़ना, बच्चों से लेकर बुजुर्गों के ऑडियो मैसेज को सुनना, ये मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह होता है।
पीएम मोदी ने कहा, चाहे शांति हो या एकता, पर्यावरण से लेकर संवेदनशीलता की बात हो या फिर सतत विकास की, भारत के पास, इनसे जुड़ी चुनौतियों का समाधान है। हमने एक दुनिया, एक एक परिवार ओर एक भविष्य की जो थीम दी है, उससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में, देश के अलग-अलग हिस्सों में G-20 से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को आपके राज्यों में आने का मौका मिलेगा। मुझे भरोसा है कि आप अपने यहां की संस्कृति के विविध और विशिष्ट रंगों को दुनिया के सामने लाएंगे। आपको ये भी याद रखना है कि G-20 में आने वाले लोग, भविष्य के टूरिस्ट भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *