Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धर्म होता हैं मानव सेवा ही माधव सेवा :- रूपेश कुमार

भेंट मुलाकात के दौरान जरूरतमंदों लोगों को किया गर्म कपड़े एवं राशन का वितरण

सरायपाली।मानवसेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए प्रत्येक आदमी को मानव सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थभाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। यह बात रूपेश कुमार ने अपने ग्रामीण अंचलों में भेंट मुलाकात के दौरान उपस्थित ग्राम वासियों के समक्ष कही।

श्री कुमार ने आगे कहा कि मुसीबत के समय किसी को सहायता प्रदान करके उसके दुख का निवारण करने से खुद को जो सुख की अनुभूति होती है उस खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।
मानव सेवा वास्तव में मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धर्म होता है और मानव का यह कर्तव्य भी होता है | मानव सेवा माधव सेवा यानी ईश्वर की सेवा करने के बराबर है क्योंकि कहते हैं कि हम सभी मानवों में ईश्वर बसा हुआ है |
ऐसे ही युवा समाजसेवी रूपेश कुमार ने मानव सेवा ही माधव सेवा को अपने जीवन का मूल उद्देश्य मानकर निरंतर कुछ वर्षों से सरायपाली अनुभाग अंतर्गत गांव-गांव जाकर गरीब, असहाय, निशक्तजन, कमजोर वर्गों को आवश्यक राशन सामग्री, तथा ठंड से बचने के लिए चादर, कंबल आदि गर्म कपड़े वितरण किया जा रहा है |जिससे पिछले दिनों सरायपाली विकासखंड अंतर्गत पोटापारा, आंवलाचक्का, बहेरापाली, छिर्रापाली, छोटे साजापाली खैरझिटकी,कोदोगुड़ा में कम्बल वितरण किया गया | युवा समाजसेवी रूपेश कुमार के साथ सुरोतीलाल लकड़ा, हेतकुमार चौहान,बुधुराम यादव, मिथिलेश सिदार, प्रकाश मानिकपुरी, बिशीकेशन पटेल, गणेशराम रात्रे, नारद चौहान,प्रहल्लाद कन्धेर ,मोहन नंद,मुकेश कुमार साहू ,सुशीम सिंग,लिंगराज देवांगन उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *