Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रूपेश कुमार के आतिथ्य में हुआ सम्पन्न

सरायपाली विकासखंड के अंतरझोला में स्वर्गीय श्रीमती भगवती बाई चौधरी के स्मृति में जेएमपी क्रिकेट क्लब के द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि रुपेश कुमार युवा समाजसेवी सरायपाली एवं अध्यक्षता बलराम भोई ,विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती चातुरी चौहान ,सरपंच अंजू झनकराम चौधरी, प्रमोद ग्वाल ,अजय तांडी सरपंच कोदोगुड़ा, पद्मा शंकर चौधरी गौटिया, वीरेंद्र चौधरी, उदयराम प्रधान, राजकुमार सिदार, पृथ्वीराज बारिक, शंकरलाल प्रधान, कृष्णकांत मेहरा, सुशीम सिंह, मोहन, अंशु उपस्थित रहे।
फाइनल मैच झिलमिला और भोतलडीह के मध्य खेला गया जिसमें भोतलडीह की टीम ने 7 ओवर में 65 रन बनाए जिससे झिलमिला की टीम को 63 रन का लक्ष्य मिला जिसे झिलमिला की टीम ने 5.3 ओवर में बनाकर विजयी रही। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच झिलमिला के हरीश 32 रन 3 विकेट रहे। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अजय प्रधान झिलमिला 288 रन पांच विकेट को मिला।
झिलमिला को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21000 एवं ट्रॉफी एवं भोतलडीह की टीम को द्वितीय पुरस्कार के रुप में 11000 एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।इस प्रतियोगिता में फूलझर अंचल के 32 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि रूपेश कुमार ने अपने उद्बोधन में समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जेएमपी क्रिकेट क्लब ओर ग्रामीण जनों को बधाई दिए।एवं सभी खिलाड़ियों ओर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जेएमपी के सदस्य प्रवीण प्रधान,जीतू बेहरा, जितेंद्र भोई, राजेश, प्रफुल्ल, हेमंत, प्रमोद, समीर ,राजीव, अनिल नायक ,गजानन सेठ ,दुखीश्याम,करण सूचित, कौशल आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *