google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बारहवें फुलझर‌ कप का शुभारंभ
16 टीमों के बीच होगा मूकाबला, 5 फरवरी को खेला जायेगा फाइनल मैच


सरायपाली। स्थानीय हाईस्कूल मैदान में बारहवें फुलझर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने फुलझर‌ क्रिकेट संघ का ध्वज फहराकर किया। फुलझर‌ अंचल के 16 क्वालिफाई टीमो को खेलने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गंगाराम पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में मंडी अध्यक्ष श्रीमती सीता अमृतलाल पटेल, जिला भाजपा मंत्री पुष्पलता चौहान, कांग्रेस नेता प्रदीप गुप्ता, समाजसेवी दिलीप गुप्ता, बीईओ‌ प्रकाश मांझी, प्राचार्य पी‌ के ग्वाल, एल्डरमैन दीपक शर्मा आदि मंचासीन थे। उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता का प्रतिवेदन फुलझर‌ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने दिया। शारदा क्रिकेट क्लब सरायपाली के द्वारा आयोजित फुलझर‌ कप का यह 12 वां आयोजन है। प्रत्येक एक वर्ष के अंतराल में यह आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी स्वतंत्रता सेनानी भुतपूर्व विधायक पंडित जयदेव सतपथी की स्मृति में विद्याभूषण सतपथी की ओर से प्रदान किया जाता है। मैन‌ आफ द टूर्नामेंट जयप्रकाश साहू की स्मृति में सतीश साहू के द्वारा प्रदान किया जाता है।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री पटेल ने आयोजन के सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की। आयोजक टीम शारदा इलेवन की उन्होंने सराहना की। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला पटेल ने उद्घाटन मैच कलेंडा और बोंदा के खिलाड़ियों को बधाई दी। मंडी अध्यक्ष श्रीमती सीता पटेल ने खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह न करते हुए हमेशा खेल भावना से खेलने की अपील की। श्रीमती पुष्पलता चौहान, प्रदीप गुप्ता, बीईओ‌ प्रकाश मांझी, श्रीमती गीता रंजन बंजारे ने भी संबोधित किया‌। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गजानंद नायक, सुनील साहू, युधिष्ठिर साहू, मनोज नंद, भिमेश्वर‌ साहू, मुकेश साहू, दयासागर, होमराज‌ चौधरी, रमेश चौधरी, लवकुमार, पियुष गुप्ता, मंच संचालक प्रेमानंद भोई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *