Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में एक दिवसीय कबड्डी और मैराथन का आयोजन


Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक मुख्यालय अंतर्गत ग्राम नारागाँव में 29और 30जनवरी को चार स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में एक दिवसीय कबड्डी और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है पटेल मैदान में यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया जा रहा है कब्बडी आयोजन का कार्यक्रम 29जनवरी को रखा गया है जिसमें प्रथम विजेता टीम को 7001रूपये नगद और विनर कप प्रदान किया जाएगा दूसरा विजेता को 5001रूपये नगद और विनर कप प्रदान किया जाएगा वहीं तीसरा विजेता टीम को 3001रूपये नगद और विनर कप प्रदान किया जाएगा
इसी प्रकार चार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में सांकरा (क ) से नारागाँव पटेल मैदान तक 7किलोमीटर दूर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें 18वर्ष से अधिक युवा भाग ले सकतें है यह आयोजन 30जनवरी सुबह 8बजे सांकरा से आरम्भ होगा वहीं भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को चार स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के स्मृति ईनाम प्रदान किया जाएगा साथ ही अमर शहीदों को नमन कर श्रदांजलि अर्पित किया जाएगा इसके साथ ही शहीदों की याद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा यह आयोजन युथ क्लब और समस्त ग्रामवासी के तत्वधान में शहीदों को नमन कर उनकी याद में प्रत्येक वर्ष किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *