google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वैशाली नगर व भिलाई नगर विधानसभा की बैठक सम्पन्न,अजय जामवाल,पवन साय,विजय बघेल,चेमन देशमुख सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के वैशाली नगर एवं भिलाई नगर विधानसभा स्तरीय बैठक आज दो सत्रों में कुर्मी भवन सेक्टर 7 में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल महामंत्री संगठन पवन साय एवम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने की , वक्ता के रूप में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी जिला प्रभारी संदीप शर्मा जिला सहप्रभारी चेमन देशमुख सांसद विजय बघेल पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भिलाई विधानसभा प्रभारी अमित साहू वैशालीनगर विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।प्रथम सत्र की प्रारंभ भारत माता ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय की तेलीचित्र में माल्यार्पण एवं स्वागत गीत के साथ में प्रारंभ किया गया।
साथ ही साथ समस्त अतिथियों का स्वागत फूल माला से किया गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष द्वारा दोनों विधानसभा बैठक में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुवे भिलाई जिला का विस्तार के बताते हुए तीन मंडलों सहित समस्त वार्ड बूथ और शक्ति केंद्रों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।


महामंत्री संगठन पवन साय द्वारा सर्वप्रथम आए हुए समस्त कार्यकर्ताओ से परिचय,बातचीत एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए उनका विचार मांगा।
एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यक्रम अंतिम व्यक्ति और अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचने के लिए एक आयाम है साथ ही साथ पार्टी की रीति नीति आचार विचार सभी कार्यकर्ताओं में होने चाहिए जिससे पार्टी का शिष्टाचार आम जनता तक पहुंच सके। आप अपना ध्यान अपने विधानसभा में केंद्रित करते हुए अपना बूथ,शक्ति केंद्र मंडल को मजबूत करें। प्रमुख वक्ता अजय जामवाल ने कहा कि बूथ की मजबूती ही जीत का मंत्र है बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर भाजपा के 6 राष्ट्रीय कार्यक्रम करने के निर्देश दिए साथ ही साथ उन्होंने कहा की मंडलों में हम मजबूत हैं किंतु इसमें और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है पार्टी बढ़ रहा है किंतु पार्टी का विस्तार नहीं हो रहा है हर कार्यक्रम को बूथ स्तर पर करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किये ।

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घटित घटना को लेकर आगामी 17 फरवरी को होने जा रहे चक्का जाम के रूप में आंदोलन के विषय में बतौर प्रभारी अपना उद्बोधन दिया।

भूपेंद्र सवन्नी ने बतौर संभाग प्रभारी अजय जामवाल जी एवं पवन साय जी के उद्बोधन को संक्षिप्त में समझाते हुए समस्त कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दि एवं प्रदेश में मोर आवास मोर अधिकार के तहत चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संपर्क कर आने वाले समय में दुर्ग जिले में प्रस्तावित वृहद आंदोलन की जानकारी दी विधानसभा की

बैठक का आभार व्यक्त करते हुए
विजय बघेल अतिथियों को दोनों विधानसभा में कार्यकर्ताओं के सहयोग से विजयश्री प्राप्त करने के लिए भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे, शिरीष अग्रवाल, वीरेंद्र साहू , महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रेम लाल साहू, रामकुमार राणा जी,मिथिला खिचरिया, अमर सोनकर मनीष अग्रवाल,महेश वर्मा जी, संदीप कुमार अग्रवाल, मंत्री विजेंद्र सिंह, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायर के गणपति विजय जायसवाल जय प्रकाश यादव विजय शुक्ला राजेंद्र सिंह बसंत प्रधान रवि कश्यप सात्विक तिवारी भरत भम्बवानी सौरभ साहू अमित मिश्रा स्वीटी कौशिक मोहन देवांगन सुंदर लाल साहू द्वारिका चंद्रवंशी गुंडाराज अमीन अहमद विजेंद्र गुप्ता राजेश श्रीवास्तव प्रकाश ग्राम डॉक्टर प्रदीप चौधरी राजेश गुप्ता जेपी गणगौर कर मनोज तिवारी दीपक रावणा मंडल अध्यक्ष का गजानन बंछोर तिलक राज शैलेंद्र पांडे एचएन सिंह जोगेश्वरी अशोक गुप्ता विजय शुक्ला रूपराम साहू सुषमा जेठानी राजू निषाद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपयुक्त जानकारी मीडिया सह प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *