सरायपाली विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विभागों के लिए विधायक प्रतिनिधियो की नियुक्ति की गई है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शेख रियाज खान (राजू) को उप पंजीयक एवं शहादत हुसैन रजा को लोक निर्माण विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। साथ ही उनसे पार्टी हित, समाजहित और क्षेत्र के विकास में ईमानदारी से कार्य करने की उम्मीद जताई है। अपनी नियुक्ति पर शेख रियाज खान एवं शहादत हुसैन ने कहां की विधायक जी जिस उम्मीद के साथ यह दायित्व दिया है ।वह यहां के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है। जिसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। साथ ही कर्मठता व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। शेख रियाज खान व शहादत हुसैन के विधायक प्रतिनिधि बनने पर पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों व मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904