रिपोर्टर – सुरेश कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ – महासमुंद

बसना -चौहान सेना द्वारा आयोजित दुल्हादेव महोत्सव बसना में समापन समारोह में छग शासन खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवम छग शासन जीव जंतु बोर्ड उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर के अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष प्रोफेशनल कांग्रेस महासमुंद विश्वजीत बेहेरा, छग पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के सदस्य मोहन बंजारे सरदार आत्मजीत सिंह आहूजा कोलता समाज के दिनेश भोई के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ!सर्व प्रथम मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन के साथ साथ समस्त अतिथियों का चौहान सेना के सदस्यों ने भव्य अतिश बाजी एवम बाजे गाजे सहित आरती उतार कर स्वागत किया! उपरांत मुख्य अतिथि ने भगवान दूल्हा देव जी का पूजा अर्चना कर नव विवाहिता जोड़ो को स्नेहाशीष देते हुए सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए मंचासिन हुए !समस्त अतिथियों का समाज जनो चौहान सेना के सदस्यों के द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया!
कार्यक्रम अध्यक्ष आलोक चंद्राकर के सारगर्भित उदबोधन में गिरीश देवांगन ने चौहान सेना प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद के समाज के विकास हेतु किए जा रहे प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा किए एवम समाज को एकजुट होकर शिक्षा,समरसता,आर्थिक सामाजिक राजनैतिक की उत्तरोत्तर विकास की शुभकामनाओं सहित सफल आयोजन हेतु धन्यवाद दिए !
कार्यक्रम के अंतिम चरण में आगंतुक अतिथियों को चौहान सेना के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया ,कार्यक्रम में नरेंद्र साहू नगरपंचायत बसना अध्यक्ष साहू जी सागर डोंगरे अमन तांडी एवम अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे!
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904