
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एक ओर प्रदेश के सभी विद्यालयों मे शिक्षा और तकनीकी सम्बंधित पढाई स्तर को बढ़ावा दे रहे है , वही दुसरी ओर प्रदेश के लगभग बहुत कम विद्यालयों मे अनुशासन ,आदर्श और गौरवान्वित तथा गौरव अलंकार से पुरुस्कृत शिक्षकों का स्थानांतरण को लेकर विद्यालयों मे मायूसी छायी हुई है ।
महासमुंद : महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत कलेंण्डा़ का शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के होनहार व निष्ठावान शिक्षक का स्थानांतरण होने से विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं सहित पूरे पालकों मे मायूसी फैली हुई है । जी हां सरायपाली विकासखण्ड के कलेंण्डा़ मे संचालित शासकीय उच्च प्राथमिक शाला विद्यालय के प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ रहे श्री सेवा शंकर साहू के स्थानांतरण को लेकर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं मे मायूसी का माहौल बना हुआ है , साथ ही बच्चों के माता पिता इस स्थानांतरण आदेश को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दे रहे है ,उन्होंने इंडिया न्यूज़ को बताया की गांव मे यह पहला शिक्षक प्रधान पाठक है , जो अपना कर्तव्य पूरे निष्ठापूर्वक निर्वहन करते है । साथ ही बच्चों के माता पिता का कहना है की , जब बच्चा स्कूल नही पहुंचता , तो शिक्षक प्रधान पाठक खुद बच्चों के घर पहुंच जाते थे , तथा बच्चों को चाकलेट तथा पढाई को लेकर लाभाविंत देकर विद्यालय आने की सलाह देते थे , यहाँ तक की विद्यालय के प्रधान पाठक सेवा शंकर जी के द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थी को अपने संगे बच्चे जैसे परवरिश कर खुद शिक्षा देते थे । हाला,की प्रधान पाठक सेवा शंकर साहू जी का स्थानांतरण लगभग तीन माह पूर्व आदेशित हुआ था , जो की सरायपाली के कलेंण्डा़ से रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड का उमारिया स्थानांतरण हुआ है । जिसके कारण छात्र छात्राओं सहित पूरे पालकों मे आक्रोश साफ साफ दिखाई दे रहा है जिसके चलते पिछले दो दिन से विद्यालय मे मायूसी छाया हुआ है अर्थात विद्यालय तो खुल रहा है मगर विद्यालय मे कोई भी छात्र छात्रा पढाई करते नजर नही आ रहे है । अत: मै आपको साफ शब्दों मे कहना चाहता हूँ की छात्र छात्राओं सहित सभी पालकों ने विद्यालय के साथ पढाई को भी बहिष्कार कर दिया है । जिसकी जमीनी स्तर की हकीकत हमारे संवाददाता सुरेश गुप्ता ने बताया की विद्यालय मे पिछले दो दिन से कोई भी बच्चे पढ़ने नही आ रहे है यह बयान खुद वहाँ के ग्रामीण तथा पूरे पालक बोलते नजर आ रहे है ।
साथ ही मार्च महिने मे बच्चों की परिक्षा सामने है, और इस प्रकार की पढाई का बहिष्कार होना चिंताजनक है । आखिरकार सेवा शंकर साहु जी का स्थानांतरण किसी राजनितिक दबाव या फिर द्वेष चलते हुआ है , ये समझ से परे है ।
सुरेश गुप्ता पत्रकार
जिला ब्यूरो चीप महासमुंद की रिपोर्ट
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904